बॉलीवुड

‘4 महीने की प्रेग्नेंट थीं माधुरी दीक्षित?’ एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, डोला रे डोला को लेकर बता दिया पूरा सच

Madhuri Dixit Said During Dola Re Dola Shoot: माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अफवाहों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। खबरें आई थीं कि वो 4 महीने की प्रेग्नेंट थी, जब डोला रे डोला की शूटिंग चल रही थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है।

2 min read
May 31, 2026
Madhuri Dixit (this photo form X:@BollywoodlifeHi)

Madhuri Dixit Said During Dola Re Dola Shoot: बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने हाल ही में एक ऐसे दावे पर अपनी बात रखी जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई थी। दरअसल, कुछ हफ्ते पहले एक पॉडकास्ट में दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की पूर्व सहयोगी रुबीना खान ने ये दावा किया था कि 2002 में रिलीज हुई, फिल्म 'देवदास' के फेमस गाने 'डोला रे डोला' की शूटिंग के वक्त माधुरी 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं।

ये भी पढ़ें

मां को अंतिम विदाई देते हुए टूट गए अजित कुमार, अंतिम संस्कार का इमोशनल VIDEO देख भर आईं फैंस की आंखें

इस पूरे मामले पर माधुरी दीक्षित ने खुद दी सफाई

रुबीना खान ने यूट्यूब चैनल 'बॉलीवुड ठिकाना' पर दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि गाने में एक खास डांस स्टेप के दौरान माधुरी को काफी दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी थी। उन्होंने बताया कि वो स्टेप सुबह से लेकर देर रात तक शूट होता रहा। इस दावे ने बॉलीवुड फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं और ये बात तेजी से वायरल हो गई।

अब इस पूरे मामले पर माधुरी दीक्षित ने खुद सफाई दी है। SCREEN को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को हंसते हुए सिरे से नकार दिया और एक बेहद सरल तर्क देकर मामले को साफ कर दिया। उन्होंने कहा, "एरिन का जन्म 2003 में हुआ था। तो आप खुद हिसाब लगा लीजिए।"

फिल्म की रिलीज के करीब 8 महीने बाद एरिन का जन्म हुआ

इसके साथ ही, माधुरी के बड़े बेटे एरिन नेने का जन्म 17 मार्च 2003 को हुआ था, जबकि 'देवदास' 12 जुलाई 2002 को सिनेमाघरों में आई थी यानी फिल्म की रिलीज के करीब 8 महीने बाद एरिन का जन्म हुआ। इस लिहाज से शूटिंग के दौरान 4 महीने की प्रेग्नेंसी का दावा गलत साबित होता है।

हालांकि माधुरी ने ये जरूर माना कि उस दौरान उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, लेकिन इसकी वजह प्रेग्नेंसी नहीं, बल्कि लंबा सफर और थकान थी। उन्होंने बताया कि उन दिनों वो लगातार भारत और अमेरिका के बीच आ-जा रही थीं और सारी शूटिंग रात के वक्त होती थी, जिससे उनका शरीर काफी थका हुआ था।

'देवदास' उन आखिरी फिल्मों में से एक थी

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिकी डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी और उसके बाद वो अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं। 'देवदास' उन आखिरी फिल्मों में से एक थी जो उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देने से पहले पूरी की। एरिन के बाद उनके छोटे बेटे रयान का जन्म 2005 में हुआ।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'देवदास' में शाहरुख खान लीड रोल में थे। माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने अहम किरदार निभाए थे। 'डोला रे डोला' को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था और ये आज भी बॉलीवुड के सबसे फेमस डांस में से एक माना जाता है।

Published on:
31 May 2026 04:21 pm
Also Read
View All