बॉलीवुड

महिमा चौधरी बोलीं- बॉलीवुड में अब आ गया बहुत बदलाव, पहले तो लोग…

हाल ही में महिमा चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के आज के बदलाव को देखते हुए अपने टाइम की बातें शेयर की हैं।

2 min read
Mahima Chaudhry

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) लोगों के सामने बेबाकी के साथ अपनी बातें रखती हैं। जो भी बोलती हैं खुलकर बोलती हैं। हाल ही में महिमा चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के आज के बदलाव को देखते हुए अपने टाइम की बातें शेयर की हैं। उन्‍होंने कहा है कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री फीमेल ऐक्‍ट्रेसेस के साथ पहले अच्‍छा व्‍यवहार नहीं करती थी, जितनी अब विकसित हो गई है। ऐक्‍ट्रेस ने कहा कि पहले यह पुरुष प्रधान (मेल डॉमिनेंट) ज्‍यादा थी।

महिमा ने कहा कि आज 'मुझे लगता है कि इंडस्‍ट्री को अब वह पोजिशन मिल रही है जहां फीमेल ऐक्‍ट्रेसेस को भी शॉट्स मिल रहे हैं। उन्‍हें बेहतर रोल, अच्‍छा पैसा, इंडॉर्समेंट्स मिले रहे हैं। जिसके कारण वे बेहतरीन और पावरफुल पोजिशन पर हैं।

रिलेशनशिप का करियर पर पड़ता था असर

शाहरुख खान के साथ फिल्‍म 'परदेस' से अपना करियर शुरू करने वाली महिमा चौधरी ने कहा कि 'पहले तो ऐक्‍ट्रेस के रिलेशनशिप स्‍टेटस का प्रभाव उसकी प्रफेशनल लाइफ और काम पर पड़ता था। अगर आपने किसी को डेट करना शुरू किया, तो लोग आपके बारे में लिखने लगते थे, क्‍योंकि वे सिर्फ वर्जिन चाहते थे जिसने किस न किया हो। अगर आप किसी के साथ डेटिंग करने लगे तो रिऐक्‍शन ऐसा होता था- 'ओह! वह तो डेट कर रही है!' अगर आपकी शादी हो चुकी है, तब तो भूल जाइए, आपका करियर खत्‍म। फिर अगर आपके बच्‍चे हैं तो यह तो पूरी तरह से खत्‍म।'

गोविंदा और आमिर छिपाते थे शादी की बात

गोविंदा ओर आमिर खान को लेकर महिमा ने कहा कि जब फिल्‍म 'कयामत से कयामत तक' आई, हमें नहीं पता था कि आमिर शादीशुदा हैं, यही हाल गोविंदा के साथ था। लोग उनके बच्‍चों के फोटोज नहीं दिखाते थे, न ही एक्‍सपोज करते थे क्‍योंकि ऐसा करने से ऐक्‍टर्स की उम्र का पता चल जाता!

लेकिन अब चीजें बदलकर बेहतर हो गई हैं, अब लोग महिलाओं और पुरूषों को अलग-अलग तरह के रोल्‍स में स्‍वीकार कर रहे हैं, यहां तक कि मां या पत्‍नी बनने के बाद रोमांटिक रोल्‍स में भी मिल रहे हैं। ये आज की अच्छी बात है।

Updated on:
16 Oct 2021 05:44 pm
Published on:
16 Oct 2021 05:24 pm
Also Read
View All