
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान अभिनेता रणबीर सिंह के साथ स्मोकिंग करने को लेकर सुर्खियों में आई थी। बता दें कि रणबीर कपूर और माहिरा खान की साथ में स्मोकिंग करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद काफी बवाल मचा था। माहिरा को इन तस्वीरों की वजह से काफी ट्रोल भी किया गया था। यहां तक की पाकिस्तान में भी माहिरा की इस हरकत को लेकर काफी अलोचना हुई थी। पाकिस्तान के लोगों ने स्मोकिंग करने को लेकर माहिरा की काफी आलोचना की थी। हालांकि उस समय रणबीर कपूर ने अभिनेत्री का बचाव किया था।
अब माहिरा ने तोड़ी चुप्पी:
माहिरा ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह जिंदगी में पहली बार किसी विवाद में उलझी थी। साथ ही उनको व्यक्तिगत रूप से भी खराब लगा। माहिरा का कहना है कि वह भी एक इंसान हैं और गलती इंसान से ही होती है। माहिरा का कहना है कि यह उनके कॅरियर में पहली बार ऐसा कोई विवाद हुआ है, जिसमें वह फंसी। उनका कहना है कि यह अजीब था क्योंकी इसमें बहुत सारी चीजें थी। इस गलती के एहसास पर उन्होंने कहा कि जाहिर है गलती का एहसास तो होगा ही, आपको व्यक्तिगत रूप से भी खराब लगता है कि किसी ने आपकी फोटो ली।
फिल्म 'रईस' से रखा बॉलीवुड में कदम:
माहिरा खान ने शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि यह फिल्म काफी विवादों में रही। माहिरा के पाकिस्तानी होने की वजह से फिल्म का विरोध भी हुआ।
पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई फिल्म:
माहिरा की पहली बालीवुड फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई। माहिरा का कहना है कि वह अपने देश में फिल्म रिलीज होने को लेकर उत्साहित थीं। फिलहाल माहिरा खान पाकिस्तानी फिल्म 'सात दिन मोहब्बत इन' और 'मौला जट्ट 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।