
पकंज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा में काम करने वाले बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। कई सालों के स्ट्रगल के बाद आज वो बॉलीवुड के एक लीडिंग एक्टर बन चुके हैं। अब तक उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। जल्द ही वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के जीवन पर आधारित बायोपिक में नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी के फैन्स अब उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में देखने के लिए बेताब हैं। वैसे तो पकंज सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने इस रोल से संबंधित एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट के जरिए इस ओर इशारा किया है कि अटल बिहारी वाजपेयी पर बनी यह बायोपिक जल्द ही आने वाली है।
पंकज त्रिपाठी ने अपनी भावनाओं को किया व्यक्त
बायोपिक के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "बहुत-सा रोमांच, हल्का-सा डर, मन में कई भाव, पर निष्ठा से प्रबल हूँ। अटल जी के किरदार को समर्पित, अब… "मैं अटल हूँ"। अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करना किसी परीक्षा से कम नहीं। लेकिन इस परीक्षा में उनका आशीष हमारे साथ है, हमें अटल विश्वास है। #MainATALHoon जल्द ही।"
अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजह आएंगे पकंज
पकंज त्रिपाठी के इस पोस्ट पर कई फैन्स ने कमेंट कर एक्टर को शुभकामनाएं दी हैं। कुछ ने यह भी कमेंट किया है कि पंकज की तुलना में अटलजी के चरित्र को चित्रित करने के लिए कोई दूसरा एक्टर बेहतर नहीं होगा। आपको बता दें, इस बायोपिक का निर्देशन मराठी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रवि जाधव कर रहे हैं। इस बायोपिक में पकंज त्रिपाठी अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिक्स एंड पैराडॉक्स' किताब पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन यानी 25 दिसंबर 2023 को रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: जब मिर्जापुर के 'काली भईया' Pankaj Tripathi को सरकार के खिलाफ बोलने पर जेल में बिताने पड़े थे 7 दिन!