बॉलीवुड

अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं मलाइका अरोड़ा! रिपोर्ट्स में किया जा रहा दावा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर ही हर जगह साथ नजर आते हैं। अब दोनौं को लेक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं।

2 min read
Nov 30, 2022
malaika arora and arjun kapoor

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। दोनों भले ही शादी को लेकर कभी खुलकर बात नहीं करते लेकिन इन लव बर्ड्स के बीच प्यार भरपूर है। दोनों के फैंस लंबे समय से ही दोनों की शादी की राह देख रहे हैं, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

इस खबर के सामने आने के बाद अब दोनों के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुछ दिनों पहले ही विदेश गए थे, जहां दोनों ने कुछ खास लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी।

दोनों से जुड़े सूत्र ने एक मीडिया हाउस को जानकारी दी है कि, 'मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रहे हैं। मलाइका-अर्जुन अक्टूबर में लंदन गए थे, जहां दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।'

यह भी पढ़ें- किस बात से परेशान हैं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव?

रिपोर्ट में बताया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तरह से इस बात को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों हमेशा अपने रिश्ते को खुलकर सामने आते हैं। मलाइका और अर्जुन हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, हर मुसीबत में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं।

अर्जुन ने 2019 में सोशल मीडिया पोस्ट पर ही अपनी रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। दोनों में अच्छा खासा गैप है। मलाइका से अर्जुन 12 साल छोटे हैं। भले ही दोनों की उम्र में इतना फासला हो लेकिन दोनों में ये अंतर नहीं दिखाई देता है दोनों दोस्त की तरह चिल करते नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- इस राज्य में रिलीज नहीं होगी फिल्म 'अवतार 2'

Published on:
30 Nov 2022 04:30 pm
Also Read
View All