बॉलीवुड

नए साल के पहले दिन Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की फोटो, जानिए करीना ने क्या कहा

मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने गोवा में सेलिब्रेट किया नया साल अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग फोटो शेयर कर कहा - वेलकम 2021 गोवा में परिवार संग मौजूद हैं मलाइका

2 min read
Jan 01, 2021
नए साल के पहले दिन Malaika Arora ने अर्जुन कपूर के साथ शेयर की फोटो, जानिए करीना ने क्या कहा

मुंबई। नए साल के पहले दिन की शुरूआत कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती है। वे दिन की शुरूआत खास अंदाज में करना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने की है। एक्ट्रेस ने अभिनेता और कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) के साथ खास फोटो शेयर की है। इसमें दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये फोटो गोवा में ली गई है।

'नया सवेरा, नया दिन'
मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अर्जुन ने प्रिंटेड येलो शर्ट और मलाइका सिल्वर पॉवर शूट में नजर आ रही हैं। दोनों ने एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इसके कैप्शन में मलाइका ने लिखा,'यह नया सवेरा है, नया दिन है, यह नया साल है...2021'।

मैन्यू क्या है आज?
इस पोस्ट के कमेंट्स में करीना कपूर खान ने लिखा,' मेरे दो फेवरिट... मैन्यू क्या है आज? संजय कपूर ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर प्यार साझा किया है। भावना पांडे और महीप कपूर ने भी हार्ट शेप इमोजी के साथ कमेंट किया है। महीप हाल ही Fabulous Lives Of Bollywood Wives में नजर आईं थीं।

परिवार संग गोवा में
मलाइका ने गोवा में नए साल की एक छोटी से पारिवारिक पार्टी आयोजित की। इसमें उनके परिवार के लोगों के अलावा अर्जुन कपूर भी नजर आए। मलाइका ने एक फोटो शेयर की है जिसमें पूरा परिवार नजर आ रहा है। उनके पिता पेट्स के साथ भी नजर आए। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर की है। अर्जुन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मलाइका का एक लॉन्ग शॉट शेयर किया है।

अक्सर साथ दिखते हैं मलाइका-अर्जुन
ऐसा पहली बार नहीं है कि मलाइका और अर्जुन कपूर साथ नजर आए हों। इससे पहले भी कई मौकों पर दोनों ने अपनी साथ में फोटोज शेयर की हैं। कैमरों की नजरों से दोनों छुप नहीं पाए हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीवाली के दौरान दोनों की मुलाकात हिमाचल प्रदेश में हुई। यहां पर मलाइका वेकेशन पर गईं थीं, वहीं अर्जुन अपनी एक मूवी की शूटिंग के सिलसिले में गए हुए थे।

Published on:
01 Jan 2021 06:06 pm
Also Read
View All