बॉलीवुड

जब वर्कआउट के लिए भी मलाइका अरोड़ा ने अपना बोल्ड अंदाज, देखिए उनकी जिम की हॉट फोटोज़

मलाइका अरोड़ा की उम्र 47 साल की है। लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वह आज भी पहले की तरह फिट हैं। वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।

3 min read
Malaika Arora

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अभी तक भी काम कर रही हैं। अपने डांस से उन्होंने हर किसी को दीवाना बना रखा है। लेकिन इसके अलावा, वह अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में हम आपको आज दिखाते हैं उनके जिम लुक की तस्वीरें-

मलाइका अरोड़ा की उम्र 47 साल की है। लेकिन उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। वह आज भी पहले की तरह फिट हैं। वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं।

मलाइका को अक्सर जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। इस दौरान पैपराजी उनकी एक फोटो लेने के लिए एक्साइटिड रहते हैं। मलाइका हर बार अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन जिम के लिए भी वह हॉट लुक अपनाती हैं।

मलाइका फिट रहने के लिए सिर्फ जिम ही नहीं बल्कि योगा क्लासेस का भी सहारा लेती हैं। इस दौरान उनका लुक देखने लायक होता है। रोजाना वह अलग-अलग जिम आउटफिट्स में नजर आती हैं। इस दौरान वह अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर उनकी जिम लुक की तस्वीरें खूब वायरल होती रहती हैं। कई बार लोग उनके बोल्ड लुक के लिए उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। लेकिन मलाइका को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। वह आए दिन अपने लुक से कहर ढाती हैं।

मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। फैंस उनकी फिटनेस देखकर काफी प्रभावित होते हैं। 47 की उम्र में भी इतना फिट होना बहुत बड़ी बात है। ऐसे में मलाइका की फिटनेस की फैंस जमकर तारीफ करते हैं।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने इस रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। पहले तो दोनों अपने इस रिश्ते को मीडिया के सामने छिपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों कई बार एक-दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

Published on:
21 Aug 2021 03:12 pm
Also Read
View All