बॉलीवुड

अर्जुन से अलग होकर Malaika Arora को मिला नया हमसफर? वीडियो देख फैंस बोले- ब्रेकअप के बाद…

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा अब अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। उनके फैंस इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
2 min read
Nov 18, 2024
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा चर्चा में हैं। बी-टाउन के फेमस कपल जब से अलग हुए हैं, पूरे सोशल मीडिया पर उन्हीं के प्यार और तकरार की खबरें हैं। फैंस को अब तक समझ नहीं आया है कि 5 साल का मजबूत रिश्ता आखिर क्यों टूट गया? वहीं, अर्जुन कपूर तो कभी मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर अपने दिल का दर्द बयां करते रहते हैं। आज भी दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए बेहद प्यार नजर आता है। मलाइका के पिता की मौत के समय अर्जुन कपूर ने ही उन्हें संभाला था, मलाइका भी अर्जुन में एक सहारा ढूंढ रही थीं, लेकिन जल्द फिर दोनों की राहें अलग हो गईं। अब मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके साथ उनका एक स्पेशल फ्रेंड नजर आ रहा है। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर खबर है कि मलाइका ने दिल से अर्जुन कपूर को निकालने के लिए हमसफर चुन लिया है।

मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में आया नया प्यार (Malaika Arora Dinner Date With Special Friend)

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की बेहद हॉट और ग्लैमर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। 51 साल की मलाइका 30 की नजर आती हैं। ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। अब मलाइका की जिंदगी में नए प्यार ने दस्तक दे दी है, ये हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर छाई हुई खबरें हैं। मलाइका का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक्ट्रेस ने सफेद रंग के क्रॉप टॉप के साथ खाकी पैंट कैरी किया हुआ है। इसमें वह काफी स्टाइलिश और स्टनिंग लग रही हैं। इसमें उनके साथ उनके एक दोस्त उन्हें संभालते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने हाथ पकड़ा हुआ है। दोनों डिनर डेट के बाद बाहर निकले तो कैमरे में कैद हो गए। इसके बाद मलाइका ने कैमरे से बचने की भी कोशिश की, जिसमें वह नाकाम हुई। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग -अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

मलाइका को फैंस दे रहे नसीहत (Malaika Arora Instagram)

एक यूजर ने लिखा, “क्या वाकई मलाइका तुमने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है।” दूसरे ने लिखा, “मलाइका तुम अर्जुन के साथ ऐसा मत करो।” तीसरे ने लिखा, “अर्जुन कपूर के साथ मलाइका का रिश्ता एक न एक दिन तो खत्म होना ही था।” चौथे यूजर ने लिखा, “मलाइका तुम बेहद स्मार्ट लग रही हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मलाइका आप और अर्जुन एक साथ ही अच्छे लगते हैं।”

Updated on:
18 Nov 2024 12:28 pm
Published on:
18 Nov 2024 12:28 pm