Vaani Kapoor Accident: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘खेल-खेल में’ की एक्ट्रेस वाणी कपूर का एक्सीडेंट हो गया है। जब से ये खबर उनके फैंस के बीच आई है तब ही हर कोई उनकी सेहत और हालत के बारे में जानना चाहता है। वाणी कपूर इन दिनों जयपुर में हैं और वह अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसी बीच वाणी के साथ एक भयंकर हादसा हो गया है। वाणी का जयपुर में एक्सीडेंट हो गया है। बता दें, खबर के अनुसार, वाणी कपूर का बापू बाजार में एक्सीडेंट हुआ है। फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।