Kanguva Box Office Collection Day 4: फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म पहले दिन फैंस की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन वीकेंड पर 'कंगुवा' ने अपना जलवा दिखा दिया है। शनिवार के बाद रविवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। ये फिल्म 4 दिन में 50 लाख से ज्यादा का जबरदस्त कलेक्शन कर चुकी है। हर कोई इस फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म को ट्रोल कर रहे है, तो उससे ज्यादा लोग इसे पसंद कर रहे हैं। सूर्या की एक्टिंग के अलावा फिल्म में बॉबी देओल भी है। शनिवार के अलावा 'कंगुवा' ने रविवार को थिएटर में भूचाल ला दिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को फिल्म मेकर्स की उम्मीद पर खरी उतरी है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे ये फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी।