बॉलीवुड

मलाइका की जिंदगी को रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने बनाया खुशनुमा, लेटेस्ट पोस्ट में लिखा- हर दिन अब…

Malaika Arora Rumor Boyfriend: मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में अर्जुन कपूर के बाद प्यार ने दस्तक दे दी है। उनके इस पोस्ट को पढ़कर फैंस भी काफी खुश होने वाले हैं।

2 min read
Aug 24, 2024
मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट आया सामने

Malaika Arora Rumor Boyfriend: अर्जुन कपूर से अलग हुए मलाइका अरोड़ा को काफी समय हो गया है। दोनों के रिश्ते में किस बात से दूरियां आई ये कोई नहीं जानता, पर जहां दोनों अब एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। वहीं कपल के फैंस चाहते हैं कि एक बार फिर मलाइका और अर्जुन साथ आ जाए, पर अब ऐसा होना नामुमकिन सा हो गया है। पहले जहां अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा था वहीं अब मलाइका ने भी एक स्पेशल शख्स के साथ फोटो शेयर की थी जिसे उन्हें उनका रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहा जा रहा था। सोशल मीडिया पर इन खबरों ने तबाही मचा ही रखी थी कि मलाइका ने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी दिल की बात कही है। जिसे पढ़कर उनके फैंस इस उनके नए फ्रेंड से जोड़कर देख रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर पोस्ट (Malaika Arora Rumor Boyfriend)

मलाइका अरोड़ा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने हर दिन की अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। वह क्या खाती हैं क्या सोचती हैं हर चीज वह अर्जुन से अलग होने के बाद जो समय बिताते हैं वह अपने पोस्ट के जरिए बताती रहती हैं। ऐसे ही उन्होंने अपनी जिंदगी के हसीन पलों के बारे में लिखा है। जहां पहले वह दुख वाले पोस्ट करती थी अब एक अलग ही एनर्जी उनके पोस्ट में नजर आती है। लेटेस्ट पोस्ट में मलाइका ने लिखा, “हर सूर्योदय आपको एक नए दिन के बारे में बताता है। वह बताता है कि आपके पास पॉजिटिव और संभावना से भरने के लिए एक और नया दिन है।" ये मलाइका का पोस्ट सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है। यूजर्स अब अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मलाइका लगता है तुम अब अपनी जिंदगी में मूव ऑन कर चुकी हो।” दूसरे ने लिखा, “आप और अर्जुन एक साथ ज्यादा अच्छे लगते हो।” तीसरे ने लिखा, “क्या वाकई आप अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं?” चौथे यूजर ने लिखा, “आप जो लिखती हैं वह काफी शानदार होता है। आप मेरी फेवरेट हैं।” बता दें, मलाइका और अर्जुन कपूर को दूर हुए 1 साल होने वाला है। ऐसे में दोनों अभी तक अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के कई रास्ते ढूंढ रहे हैं। पिछले 5 साल से दोनों साथ थे और शादी करने वाले थे ऐसे अचानक कपल का ब्रेकअप उनके फैंस को भी पसंद नहीं आया था।


Also Read
View All

अगली खबर