
Malaika Arora Latest Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों सिंगल हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद से ही वो अक्सर अकेले ही नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी हर तस्वीर और वीडियो को लाइक शेयर करते हैं।
इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया है। इस वीडियो में वो एक शख्स को गले लगाती दिख रही हैं। इसे देख लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि ये क्या चल रहा है।
असल में ये वीडियो मशहूर रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों का है। वो हाल ही में मुंबई गए थे, उन्होंने यहां अपने परफॉरमेंस से स्टेज पर धूम मचा दी। इस शो में उनके चार्टबस्टर गानों पर थिरकने के लिए हजारों फैंस आए थे।
यहीं पर मलाइका अरोड़ा भी पहुंची। उन्होंने स्टेज पर सिंगर के साथ डांस भी किया। इसी बीच स्टेज पर उन्होंने सिंगर को गले भी लगाया। सिंगर ने भी उन्हें गले लगाया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।
इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। उनको यूं गले लगते देख शायद लोगों लगा कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इसलिए एक शख्स ने पूछा -‘ये क्या चल रहा है?’ दूसरे ने लिखा-, ‘हर लड़की इस गले लगाने की हकदार है’, एक यूजर ने लिखा- ‘वे दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं।’ यहां देखिए वीडियो:
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें एपी ढिल्लों ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मलाइका अरोड़ा उनके बचपन का क्रश हैं। उनके लिए ये किसी फैन मोमेंट से कम नहीं था। वैसे मलाइका अरोड़ा के फैंस तो लाखों हैं उनमें से किसी बहुत कम को ही एक्ट्रेस के साथ डांस करने को मिलता है। एपी ढिल्लों वाकई में लकी निकले। क्यों सही कहा ना?