मलाइका के रिलेशनशिप की बात करें तो अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। मगर वो इंस्टा पर अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट करती रहती हैं। जिसे अक्सर लोग अर्जुन से जोड़ कर देख लेते हैं। हाल ही में उन्होंने एक स्टोरी शेयर की थी इसमें लिखा था- "मेरे पास इस बात की चिंता करने का समय नहीं है कि कौन मुझे पसंद नहीं करता। मैं उन लोगों से प्यार करने में बहुत व्यस्त हूँ जो मुझे प्यार करते हैं।"