मलाइका अरोड़ा हर पल और मिनट की अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। उन्होंने इस बार अपने मन में भरे जज्बात जाहिर किए हैं। हर कोई जानता है कि मलाइका अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती थीं। उन्होंने अर्जुन के साथ अपना रिश्ता पब्लिक में अनाउंस कर दिया था। इस समय कोई एक्ट्रेस ऐसा नहीं करती हैं, मलाइका के लिए अर्जुन उनका सबकुछ थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद मलाइका ने पोस्ट किया है उसमें उन्होंने बताया है कि एक इंसान को कैसे इंसान के साथ रहना चाहिए। मलाइका ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “उन लोगों के करीब रहें जो आपको प्रेरित करते हैं, आप पर विश्वास करते हैं, आपका सपोर्ट करते हैं और आपके साथ जश्न मनाते हैं।” अब फैंस इसे डायरेक्ट अर्जुन कपूर से जोड़कर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।