हिना खान को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह वाकई अच्छी बात है हिना तुम रिकवर कर रही हो वो भी काफी जल्दी।” दूसरे ने लिखा, “शेर खान सच में हो तुम, बिग बॉस ने तुम्हें सही नाम दिया है।” तीसरे ने लिखा, “मिस वर्ल्ड हो आप मेरे लिए।” चौथे यूजर ने लिखा, “आपको आपका अल्लाह जल्दी ही ठीक करेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप हर कैंसर मरीज के लिए उदाहरण हो, आप हार मत मानना बस।”