बॉलीवुड

मलाइका ने अर्जुन से ब्रेकअप के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं- मुझे नफरत है उन लोगों से जो…

Malaika Arora Instagram Post: मलाइका अरोड़ा ने एक अजीब पोस्ट शेयर किया है। लग रहा जैसे एक्ट्रेस ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को ताना मारा है।

2 min read
Sep 11, 2024
Malaika Arora Arjun Kapoor

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब साथ नहीं हैं। दोनों का रिश्ता एक लंबे अरसे के बाद खत्म हुआ है। कपल ब्रेकअप के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रेकअप के बाद से ही दोनों की इंस्टाग्राम स्टोरी एक दूसरे के लिए प्यार और नफरत दोनों दिखाती है। कभी-कभी फैंस भी कंफ्यूज होते हैं कि आखिरी ये कहना क्या चाहते हैं। ऐसे ही एक बार फिर मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है। इससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। हर कोई इसे अर्जुन कपूर से जोड़ रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि मलाइका को खुद नहीं पता कि वह ब्रेकअप के बाद क्या-क्या लिख रही हैं। ये सब उनका दर्द बयां कर रहा है।

मलाइका ने किया अर्जुन को लेकर अजीब पोस्ट (Malaika Arora Arjun Kapoor)

मलाइका अरोड़ा अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने दिन की शुरुआत से लेकर अपनी रात के अंत तक अपने फैंस को सभी जानकारी देती रहती हैं। अब ब्रेकअप के बाद से ही मलाइका क्रिप्टिक पोस्ट करती नजर आती है। जो उनके फैंस भी नहीं समझ पाते की उनकी फेवरेट एक्ट्रेस क्या कहना चाहती हैं। फिलहाल जो मलाइका ने पोस्ट में लिखा है उन्होंने बताया है कि उन्हें कैसे लोग नहीं पसंद। ये सब उन्होंने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद लिखा है। मलाइका ने पोस्ट में बच्चे की तस्वीर दिखाई है जिसने टेढ़ा मुंह बनाया हुआ है और उस तस्वीर पर लिखा, “मुझे यह बात बिल्कुल नहीं पसंद जब मैं कोई गाना गा रही होती हूं और कोई उसे करैक्ट करता है। अगर मैं रीमिक्स गा रही हूं तो क्या होगा?” मलाइका के फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस के पोस्ट पर लगी फोटो और उनका नफरत करना अर्जुन कपूर की तरफ इशारा कर रहा है। मानो जैसे उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर तंज कसा हो।

मलाइका का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “वाह मलाइका आज तुमने इनडायरेक्ट अपने दिल की बात बोल दी।” दूसरे ने लिखा, अर्जुन क्या तुमने भी मलाइका के साथ ऐसा ही किया था? क्या तुम अपनी गर्लफ्रेंड को हर चीज में रोकते-टोकते थे।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका और अर्जुन आप दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हो। एक बार फिर साथ आ जाओ।” चौथे यूजर ने लिखा, “आप दोनों जब साथ आए थे तो सबको बताया था, पर जब अलग हुए तो किसी को कुछ पता ही चलने नहीं दिया।” मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप क्यों हुआ ये सवाल आज भी एक पहेली बना हुआ है। कपल के फैंस आज भी जानना चाहते हैं कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि प्यार भरे रिश्ते को पलभर में तोड़ दिया।

Also Read
View All