बॉलीवुड

Arjun Kapoor ही नहीं उनकी चाची से भी उम्र में इतने साल बड़ी हैं Malaika Arora, जानकर उड़ जाएंगे होश

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर एक काफी चर्चाओं में रहते हैं. य बात आप जानते ही हैं कि मलाइका अर्जुन से उम्र में बड़ी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे अर्जुन की चाची महीप कपूर (Maheep Kapoor) से भी उम्र में काफी बड़ी हैं.
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2022, 3:41 PM IST
Arjun Kapoor ही नहीं उनकी चाची से भी उम्र में इतने साल बड़ी हैं Malaika Arora
Arjun Kapoor ही नहीं उनकी चाची से भी उम्र में इतने साल बड़ी हैं Malaika Arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अर्जुन के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर करती रहती हैं. अपनी बोल्डनेस और बिंदास लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मलाइका हर स्टार पार्टी और फैशन शो में अक्सर देखा जाता है.

मलाइका अरोड़ा हर दिन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं, जिसकी फोटो-वीडियो अपने तमाम फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल में मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्चर अर्जुन की चाची महीप कपूर (Maheep Kapoor) के साथ पार्टी करते हुए एक फोटो शेयर की है और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अर्जुन कपूर की चाची महीप मलाइका की बेहद अच्छी दोस्त हैं, जो उनके साथ अक्सर ही पार्टी करती हुई नजर आ जाया करती हैं.


मलाइका ने अपनी खास दोस्त महीप को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि 'जन्मदिन मुबारक को मेरी प्यारी मोहीपोस'. वहीं मलाइका ने जो फोटो साझा की है, वो एक थ्रोबैक फोटो है, जिसमें करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में तीनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग को देखा जा सकता है और इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीनों कितने अच्छे दोस्त हैं.

बता दें कि महीप कपूर अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर की पत्नी हैं. मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर की चाची से उम्र में 8 साल बड़ी हैं. वहीं अर्जुन और मलाइका भी उम्र के फासले को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं. मलाइका अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं और काफी समय पहले दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था, जिसके बाद दोनों को वेकेशन से लेकर पार्टी तक में साथ देखा जाता है.

Published on:
Also Read
View All
‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान

‘मुझे आज के युवाओं के लिए बहुत अफसोस होता है’, रत्ना पाठक शाह ने GenZ को लेकर कही ये बात

“शूटर केवल मोहरा हैं, असली आका अब भी दूर”, टाइगर श्रॉफ फायरिंग के बाद राम गोपाल वर्मा ने अंडरवर्ल्ड पर दिया बड़ा बयान