24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विद्या से पहले मुझे ऑफर हुई थी ‘द डर्टी पिक्चर”, इस एक्ट्रेस ने किया दावा; तो यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन

आप सभी को विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' तो याद ही होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की इस क्वीन ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ये फिल्म पहले उन्हें ऑफर हुई थी.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 30 Apr 2022, 2:49 PM IST

'विद्या से पहले मुझे ऑफर हुई थी 'द डर्टी पिक्चर'', इस एक्ट्रेस ने किया दावा

'विद्या से पहले मुझे ऑफर हुई थी 'द डर्टी पिक्चर'', इस एक्ट्रेस ने किया दावा

यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) अपने वजन को लेकर काफी ट्रोलर्स का सामना करती रहती हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके अभी तक के करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जो हिट से लेकर सुपरहिट साबित हुई हैं. विद्या बालन ने अपनी अदाकारी और किरदारों से लोगों का दिल जीता है. उनकी कई हिट फिल्मों में से एक 'द डर्टी पिक्चर' (The Dirty Picture) भी है.

ये फिल्म साउथ की एक एक एडल्ट स्टार सिल्क पर आधारित है. इस एक्ट्रेस का किरदार विद्या बालन ने बखूबी निभाया था और लोगों के बीच अपनी अदाकारी का एक बेहतर नमूना रखा था, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी हुई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला था, लेकिन अगर हम आपसे पूछे कि इस फिल्म में विद्या बालन की जगह आप किस एक्ट्रेस को देखना पसंद करेंगे तो शायद आप इसको कोई खास जबाव न दे पाएं, क्योंकि विद्या की इस बेमिसाल अभिनय के आगे कोई अदाकार नहीं टीक सकती थी.

यह भी पढ़ें:Akshay Kumar के बाद अब KGF स्टार Yash को मिला पान मसाला ब्रांड की ओर से करोड़ों का ऑफर, एक्टर ने किया...

वहीं आपको ये जानकर काफी हैरानी होगी कि ये फिल्म पहले कंगना रनौत (Kangana Rnaut) को ऑफर हुई थी. जी हां, हम जानते हैं कि आप इस बात को सुनकर चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच हैं और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया था. कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'पहले ये ऑफर उन्हें मिला था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया'.

कंगना रनौत ने बताया था कि 'मुझे लगता है कि द डर्टी पिक्चर, जैसा मैं हमेशा कहती हूं, बहुत ही अच्छी थी, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे विद्या बालन से बेहतर कर पाती क्योंकि फिल्म में वो बहुत बेहतरीन थीं, लेकिन हां.. कई बार मुझे महसूस हुआ कि मैंने फिल्म को पोटेंशियल नहीं देखा'. इसके अलावा कंगना ने आगे कहा कि 'मैंने कभी भी राजकुमार हिरानी या संजय लीला भंसाली या यहां तक कि धर्मा प्रोडक्शन, वाईआरएफ या किसी अन्य खान फिल्म्स की कन्वेंशनल फिल्म्स नहीं की'.

कंगना रनौत ने आगे बताया कि 'मैंने इनमें से किसी की फिल्म में काम नहीं किया फिर भी मैं एक टॉप लीडिंग एक्ट्रेस हूं, जिसने खुद अपना नाम कमाया है. यह अपने आप में ही केस स्टडी है. मैं द डर्टी पिक्चर में अवसर देखने में असफल हो गई, मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है'. बता दें कि कंगना रनौत ने हाल में ही बॉलीवुड में अपने 16 साल पूरे किए हैं. उन्होंने फिल्म 'गैंगस्टर' से डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म 'राम सेतु' के इस नए पोस्टर में नजर आ रही बड़ी मिस्टेक, क्या आपने पकड़ी?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग