24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Akshay Kumar के बाद अब KGF स्टार Yash को मिला पान मसाला ब्रांड की ओर से करोड़ों का ऑफर, एक्टर ने किया…

इन दिनों पान मसाला विज्ञापन (Tobacco Ad) का जमकर विरोध हो रहा है, जिसको लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी माफी मांगनी पड़ती थी, लेकिन अब एक पान मसाला ब्रांड की ओर से KGF एक्टर यश (Yash) को करोड़ों का ऑफर दिया गया है, जिसको एक्टर ने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 30 Apr 2022, 2:11 PM IST

KGF स्टार Yash को मिला पान मसाला ब्रांड की ओर से करोड़ों का ऑफर

KGF स्टार Yash को मिला पान मसाला ब्रांड की ओर से करोड़ों का ऑफर

अगर देखा जाए तो कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से देश भर में पान मसाला विज्ञापन (Tobacco Ad) का जमकर विरोध हो रहा है. इस तरह के विज्ञापन करने पर एक्टर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस बीच एक बड़े पान मसाला ब्रांड की तरफ से KGF के 'रॉकी भाई' यानी एक्टर यश (Yash) को करोड़ों का ऑफर दिया गया है, जिसको लेकर एक्टर ने एक बड़ा फैसला लिया और अपने फैंस को दिल जीत लिया है.

जी हां, कन्नड़ सुपरस्टार एक्टर यश ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है. बताया जा रहा है कि यश ने अपने फैंस को ध्यान में रखते हुए पान मसाला ब्रांड की ओर दिए गए करोड़ों रुपए के ऑफर को ठुकरा दिया है. वहीं इस खबर की पुष्टि यश के एंडोर्समेंट डील्स को मैनेज करने वाली कंपनी ने की है, जिसको लेकर उनकी ओर से एक स्टेटमेंट भी जारी किया गया हैस जिसमें कहा गया है कि 'पान मसाला और ऐसे प्रोडक्ट से लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है'.

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की फिल्म 'राम सेतु' के इस नए पोस्टर में नजर आ रही बड़ी मिस्टेक, क्या आपने पकड़ी?

साथ ही स्टेटमेंट में आगे कहा गया है कि 'इससे जान भी जा सकती है. इसी विचार के साथ यश ने एक हीरोइक फैसला लिया है, जिन्होंने फैंस और फॉलोर्स के हित के लिए बेहद लुभावनी डील को करने से मना कर दिया है'. वहीं इस स्टेटमेंट के जारी होने के बाद यश के फैंस और लोगों की खूब तारीफ कर रहे हैं. ये पहला मौका नहीं है जब किसी एक्टर ने इस तरह के विज्ञापन को इंकार किया हो. इससे पहले 'पुष्पा' फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने भी करोड़ों के ऑफर को ठुकरा दिया था.

बता दें कि बिते दिनों पान मसाला विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की भी मुश्किले भी बढ़ गई थी, जब उन्होंने इस विज्ञापन में एंट्री की थी, जिससे उनके फैंस काफी निराश हुए थे और उनकी खूब आलोचना की थी, जिसके बाद एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से माफी मांगनी पड़ती थी, जिसके बाद उनके इस कदम को काफी सराहा गया था.

यह भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में Nora Fatehi दे रहे Urfi Javed को टक्कर?, Video देख यूजर्स ने लगा दी क्लास

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग