बॉलीवुड

5 साल डेट करने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग करेंगी शादी! प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बाद लिया ये फैसला

मलाइका अरोड़ा ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ शादी करने का प्लान बताया है। एक्ट्रेस ने इस बारे में अपने बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' में बात की है।

less than 1 minute read
Apr 18, 2024

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी के प्लान के बारे में बताया है। दरअसल, मलाइका हाल ही में अपने बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट शो 'डंब बिरयानी' में शामिल हुई थी। यहां बेटे अरहान ने उनसे पूछा कि मां शादी कब कर रही हो? इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने इसका जवाब दिया।

मलाइका अरोड़ा ने क्या कहा?

बेटे अरहान के ट्रुथ और स्पाइसी के इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि फिलहाल वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती हैं और इस टास्क में वो मिर्च खाने को तैयार हैं। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि फिलहाल वो अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं और वो बहुत खुश हैं।

यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने वर्जिनिटी पर किया गजब सवाल, पलटकर बेटे ने कहा- मां दूसरी शादी कब कर रही हो? मिला स्पाइसी जवाब

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर की उड़ी थी अफवाह

कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा ने रनवे रेडी हेयर के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था।

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में Malaika Arora हुईं प्रेग्नेंट! 7 साल पहले हो चुका है तलाक, देखें Viral फोटो

उन फोटोज को देखकर फैंस अनुमान लगा रहे थे कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट हैं, लेकिन कुछ यूजर्स का यह भी कहना था कि उनका पेट फूला हुआ भी हो सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर