बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने की पीएम मोदी से मुलाकात! वीडियो देख लोग पूछने लगे अजीबोगरीब सवाल

कुछ अभिनेत्रियां फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं। इन्हीं में से एक हैं मलाइका अरोड़ा। एक्ट्रेस के फोटोज और वीडियोज मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं।

less than 1 minute read
Nov 30, 2022
malaika arora meet pm narendra

मलाइका अरोड़ा कभी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से तो कभी अपनी वॉक को लेकर लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं। इन दिनों वो अपने गाने ‘आप जैसा कोई नहीं’ को लेकर वाह वाही लूट रही हैं। इस बीच अदाकारा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो को देख सभी हैरान रह गए हैं। वीडियो में अदाकारा पीएम मोदी से बातचीत करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल में ये पीएम मोदी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल हैं।

जी हां पीएम मोदी के हमशक्ल को इस इवेंट में बुलाया गया था। दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आए और बातें भी करते दिखे। ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

लोग इस वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर् मलाइका की तारीफ भी कर रहे हैं कि भले ही वो पीएम मोदी के हमशक्ल हों, लेकिन मलाइका ने उनसे भी कितनी साजगी के साथ बात की।

एक यूजर ने लिखा, 'जो लोग दावा कर रहे हैं कि वह पीएम हैं उनको अपनी आंखों का चेकअप कराना चाहिए’।

एक यूजर ने लिखा, ‘अरे वाह ये तो मोदी की तरह दिख रहा है’।

एक यूजर ने लिखा, ‘सेम टू सेम है ये तो’।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों अपने आगामी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो 5 दिसंबर 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। वहीं उन्होंने अपने गाने ' आप जैसा कोई' को लेकर भी इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है।

Published on:
30 Nov 2022 10:19 am
Also Read
View All
रणवीर की ‘धुरंधर 2’ पर चुप्पी मामले में दीपिका पादुकोण ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, अब अनुराग कश्यप की तारीफ के बाद उठाया ये कदम

Aditya Dhar Networth: धुरंधर फ्रेंचाइजी 2000 करोड़ की लेकिन आदित्य धर की संपत्ति कितनी? नेटवर्थ में बड़े सितारों को भी मात देता है कपल

‘तेरा समय खराब कर दूंगा’, अमिताभ बच्चन को रोस्ट करना समय रैना को पड़ा भारी, एजाज खान बोले- बद्तमीज आदमी

‘धुरंधर 2’ के लिए नामुमकिन साबित हुआ ये रिकॉर्ड, पहली धुरंधर को भी नहीं कर पाई पीछे, बॉक्स ऑफिस पर जादू पड़ा फीका

अबु सलेम ने इस कारण करवाई थी मनीषा कोइराला के सेक्रेट्री की हत्या, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा का खुलासा