फिल्म का टीजर अयोध्या में एक बहुत बड़े इवेंट के दौरान रिलीज किया गया था, जहा फैंस को कृति और प्रभास के बीच ज़बरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। हाल ही में एक शो के दौरान वरुण धवन दोनों के रिश्ते का खुलासा करते भी नजर आए थे।
अब खबर आ रही है कि प्रभास कृति और सेनन दोनों जल्द ही सगाई कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा जा रहा है कि प्रभास ने आदिरुपुरुष (Adipurush) के सेट पर घुटनों पर बैठकर कृति को प्रपोज किया था।