बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा का खुलासा, बोलीं- ‘अरबाज से अलग होने का फैसला ऐसे लगा जैसा पूरी दुनिया सर पर चढ़ रही है…

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में, अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान से अलग होने के बाद अपने विचारों के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
3 min read
• •
Updated: 10 Mar 2022, 5:58 PM IST
malaika-arbaaz

'छैयां छैयां गर्ल' मलाइका अरोड़ा ने सालों तक किलर डांस मूव्स, सेक्सी लुक्स और सार्टोरियल फैशन चॉइस के साथ लोगों का मनोरंजन किया है। आए दिन वह अपनी पर्सनल लाइफ या फिर प्रोफेशनल फ्रंट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 48 साल की अभिनेत्री मलाइका मौजूदा समय में बोनी कपूर के बेटे और अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि, मलाइका अरोड़ा की शादी एक बार खान परिवार से हुई थी। उन्होंने 12 दिसंबर 1998 को अपने जीवन के तत्कालीन बॉयफ्रेंड अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी। लेकिन 18 साल तक साथ रहने के बाद, जोड़े ने अलग होने का फैसला किया, जो अंततः तलाक में बदल गया। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया था।

दोनों को एक बेटा अरहान खान हैं, जो इस समय 19 साल के हैं। तलाक का समय मलाइका के लिए काफी मुश्किलों भरा था। मलाइका का मानना है कि योगा की मदद से उन्हें उससे उबरने में मदद मिली। एक्ट्रेस अपने पूर्व पति से तलाक को लेकर हमेशा खुलकर बात करती नजर आती हैं। मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि अरबाज से अलग होने के बाद उन्हें लगने लगा था कि जैसे पूरी दुनिया उनके सिर पर नांच रही हो।

अब, 'बॉलीवुड बबल' के साथ एक साक्षात्कार में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने के बाद के जीवन के बारे में बात की। उन्होंने खुलासा किया कि, वह अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुज़री थीं और उन्हें समाज से अपने बेटे अरहान और कई अन्य लोगों से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के बारे में सोचना पड़ा था। अभिनेत्री ने कहा कि, “मैं अपने व्यक्तिगत संघर्षों से गुज़री। मैं अलगाव से गुज़री, मुझे पारिवारिक दबावों का सामना करना पड़ा, मैं इससे गुज़री कि, मेरा बेटा इससे कैसे निपटेगा, मैं इससे कैसे निपटूंगी, समाज क्या कहेगा, क्या मैं काम कर पाऊंगी, क्या मैं खुद को बनाने में सक्षम हूं। ये सारे विचार मेरे दिमाग में घूम रहे थे। मुझे लगता है कि, शायद मेरे लिए ये जीवन का सबसे बुरा दौर था, क्योंकि यह मेरे जीवन में इतनी बड़ी उथल-पुथल थी और इससे निपटने के लिए मैंने कई बदलावों को देखा। यह सिर्फ व्यक्तिगत रूप से नहीं था, इसमें मेरा परिवार भी शामिल था, मेरा बच्चा भी शामिल था, इसमें और भी कई पहलू शामिल थे।”

मलाइका ने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने कहा यह फैसला मेरे आस-पास के लोगों की जिंदगी को भी प्रभावित करने वाला था। जब इसे 'मैं' कहती हूं तो आखिर में 'हम' दो लोग थे। एक कपल के रूप में, एक पति और एक पत्नी के रूप में हमने मिलकर फैसला किया जो कि सही था। लेकिन निश्चित रूप से यह मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल भरे दिन थे जहां मैंने शायद योगा, मेडिटेशन की ओर रुख किया। इससे मुझे मदद मिली।'

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं। दोनों साथ में अच्छा समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने कमरे की फोटो पोस्ट की थी। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगी। दरअसल उनके बेडरूम अर्जुन के साथ उनकी एक तस्वीर लगी है। जिसे उन्होंने एक टेबल पर रखा है।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़