बॉलीवुड

बेटे अरहान के विदेश जानें से दुखी मलाइका अरोड़ा, बोलीं- ‘मेरे लिए ये बहुत मुश्किल है’

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों काफी दुखी और उदास हैं। उनकी परेशानी की वजह उनके बेटे अरहान खान हैं। मलाइका के बेटे विदेश चले गए हैं। जिसकी वजह से अब मलाइका मुंबई में अकेले पड़ गई हैं।

2 min read
Malaika Arora

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बखूबी अपनी अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करके चलती हैं। मलाइका अपने परिवार के साथ-साथ अपने काम को पूरा वक्त देती हैं। खासकर अपने बेटे अरहान खान संग वो काफी काफी वक्त बिताती हैं। अक्सर दोनों को साथ में लंच और डिनर पर नानी के घर जाते हुए स्पॉट किया गया है। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा अकेली पड़ जाएंगी। पहले ही पति अरबाज खान संग तलाक होने के बाद मलाइका दूसरे घर में शिफ्ट हो गई थीं। इस वक्त वो सबसे ज्यादा अपने बेटे अरहान के सबसे ज्यादा करीब थीं।

बेटे के विदेश जानें से दुखी मलाइका अरोड़ा

दरअसल, मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान पढ़ाई के लिए विदेश चले गए हैं। बेटे के विदेश जानें से मलाइका काफी उदास पड़ गई हैं। मलाइका ने इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए बताया है कि बेटे अरहान के जानें के बाद से वो अब तक एडजस्ट नहीं कर पाईं हैं। अरहान उनके पास नहीं हैं। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि "ये बहुत मुश्किल है। वो आदत अरहान के आसपास ना होने की आदत डाल रही हैं। मलाइका ने आगे कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं लगता है कि वो इस चीज़ की आदत डाल पाएंगी।"

यह भी पढ़ें- मां Malaika Arora के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट हुए उनके बेटे अरहान खान, दोनों के बीच है अच्छी बॉन्डिंग

विदेश जानें से पहले मिले थे मम्मी-पापा संग मिले थे अरहान

अहरान खान विदेश जानें से पहले मां मलाइका अरोड़ा और पिता अरबाज खान संग नानी और मौसी अमृता अरोड़ा संग लंच पर गए थे। सोशल मीडिया पर मलाइका संग उनके एक्स हसबैंड अरबाज की कई तस्वीरें सामने आई थीं। मलाइका की मां ने अरबाज को गले लगाकर विदा किया था। सभी एक रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए स्पॉट हुए थे। वैसे आपको बता दें अहरान मां मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग भी वक्त बिताते हुए दिखाई देते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया बेटे के लिए इमोशनल पोस्ट

मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान के जानें से पहले एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें उन्होंंने अपने बेटे संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में मलाइका और अरहान खिड़की पर खड़े होकर बाहर की ओर देखते हुए नज़र आ रहे थे।

तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा था कि "अब जब हम दोनों ही एक नए और अनदेखे सफर पर जा रहे हैं। तो इसमें घबराहट, डर, दूरी नए अनुभव हैं। मैं बस इतना कह सकती हूं मुझे तुम पर गर्व है अरहान। तुम उड़ो और अपने सपनों को खुलकर जी लो। तुम्हें मैं अभी से याद कर रही हूं।"

Published on:
31 Aug 2021 02:01 pm
Also Read
View All