नई दिल्ली। हाल ही में एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। कोरोना की वजह से एक्ट्रेस ने घर पर ही अपनी बर्थडे पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके माता-पिता और बहन मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुईं थीं। खास बात यह थी कि इस पार्टी का हिस्सा मलाइका के बेटे अरहान और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी भी बने। काफी लंबे समय से मलाइका अर्जुन को डेट कर रही हैं।