बॉलीवुड

अर्जुन से अलग होकर मलाइका ने पहली बार बुरे दिनों पर की बात! बोलीं- सबसे कठिन…

Malaika Arora Instagram: मलाइका अरोड़ा अब अपने दर्द का सामने डट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने बेट अरहान के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट खोला है। इसी बीच एक्ट्रेस ने क्रिप्टिक पोस्ट भी किया है।
2 min read
• •
Nov 29, 2024
Malaika Arora Instagram
Malaika Arora Instagram

Malaika Arora Arjun Kapoor: सिंघम अगेन विलेन अर्जुन कपूर असल जिंदगी में भी मलाइका के लिए एक विलेन बन गए हैं। जिस इंसान में मलाइका को प्यार दिखता था अब वह उसका चेहरा तो क्या नाम भी लेना पसंद नहीं करतीं। अर्जुन और मलाइका के 5 साल के रिश्ते का काफी दर्दनाक अंत रहा। ये सब मलाइका के लेटेस्ट पोस्ट से सामने आ रहा है। फैंस अपनी फेवरेट मल्ला की इंस्टाग्राम स्टोरी देख कह रहे हैं कि मलाइका के दिल में अर्जुन के लिए कितना प्यार था ये इस पोस्ट में साफ झलक रहा है। मलाइका ने अपने बुरे दिनों से बाहर निकलने के लिए काफी दर्द झेला है। साथ ही जब से अर्जुन ने अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है तब से मलाइका लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही है। आइये जानते हैं इस बार मलाइका का पोस्ट क्या है और वह आखिर क्यों सोशल मीडिया पर खलबली मचा रहा है?

मलाइका अरोड़ा ने बुरे दिनों को याद (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने रिलेशनशिप मे आने के बाद ही अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया था। कहा जाता है कि दोनों शादी तक के सपने देख चुके थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच दरार आ गई। अर्जुन का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुडा, पर वह मलाइका के लिए हमेशा सीरियस रहे। फिर भी एक दिन दोनों के प्यार ने दम तोड़ दिया। इसी दर्द को छुपाने के लिए मलाइका और अर्जुन ने अलग-अलग रास्ते चुने। अर्जुन फिल्मों में वापिस लौट गए। वहीं, मलाइका ने बेटे के साथ मिलकर रेस्टोरेंट खोल लिया। अब मलाइका ने पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा, “सबसे कठिन दिनों में भी, स्वयं को उठने और आगे बढ़ते रहने के लिए हमेशा प्रेरित करें।” मलाइका के इस पोस्ट को कई लोग अर्जुन से जोड़ रहे हैं तो कई इसे उनकी कामयाबी बता रहे हैं कि पिता की मौत के बाद और अर्जुन से अलग होकर मलाइका का ये खुद के लिए पहला कदम है।

मलाइका ने भविष्य में रखा कदम (Malaika Arora Instagram)

अर्जुन कपूर के फैंस और मलाइका अरोड़ा के फैंस इस पूरे मामले में पर अलग-अलग टिप्पणी करते रहते हैं। अर्जुन के फैंस का कहना है कि अर्जुन ने मलाइका का साथ उस समय दिया जब उनका अरबाज खान से तलाक हुआ था। वहीं, अर्जुन के फैंस का कहना है कि मलाइका अर्जुन के साथ उस समय रहीं, जब अर्जुन अपनी करियर के सबसे खराब सफर में थे। जब उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं या फ्लॉप हो रही थी। बता दें, दोनों ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी और 2019 में अपने रिश्ते को जगजाहिर भी कर दिया था और 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Updated on:
29 Nov 2024 10:46 am
Published on:
29 Nov 2024 10:46 am
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड