बता दें, यह क्लिप रेडिट पर वायरल हो रही है। सोनाक्षी के फैंस हैरान है कि पूनम सिन्हा ने ऐसा बयान क्यों दिया। एक फैन ने लिखा, "हे भगवान, यह वाकई बहुत दुखद और अजीब था। उन्हें लगा कि उनका बयान बिल्कुल अलग दिशा में जा रहा है और उन्होंने थोड़ा जल्दी जश्न मना लिया। आप देख सकते हैं कि वह इस बात से थोड़ा आहत थे कि यह सब कहां चला गया।” दूसरे ने लिखा, “सोना ने इस पूरे मामले को बहुत अच्छे से संभाला। उसे एहसास हो गया था कि जहीर को इस बात का बुरा लग रहा है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सोनाक्षी आप और जहीर अब अलग नहीं हो, दोनों एक साथ हो और खुश हो यही काफी है।”