ऐश्वर्या राय के दुबई से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले ऐश्वर्या के नाम का वीडियो सामने आया था। इसमें जब ऐश्वर्या स्पीच देने स्टेज पर पहुंची तो उनका सरनेम यानी बच्चन उनके नाम से गायब रहा। वहां, केवल ऐश्वर्या राय लिखा था। इसे देखकर फैंस कंफर्म करने लगे की कपल के तलाक की खबरें सच हो रही हैं। ऐसे में अब ऐश्वर्या राय की स्पीच भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह फिल्मों के अलावा और क्या काम करती है। कौन लोग हैं जिनकी वह मदद करती है। ऐश्वर्या ने कहा, “ये एक ऐसा मंज है जहां एक साथ मिलकर एक ही टॉपिक पर आवाज उठाई जाती है ताकि सोसायटी में बदलाव आ सके, इक्वैलिटी को बढ़ावा मिले और दुनिया भर में महिलाओं को नए अवसर मिल सके।”