बॉलीवुड

मलाइका पर शक करते थे अर्जुन कपूर? ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने लिखा- उन लोगों के साथ रहो जो…

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने जो लिखा हैं उसे पढ़कर फैंस भी सोचने पर मजबूर हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2024, 3:23 PM IST
Malaika Arora Instagram
Malaika Arora Instagram

Malaika Arora Instagram: बॉलीवुड की हॉट एंड स्टाइलिश एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने ब्रेकअप के बाद से सुर्खियों में रहती हैं। कपल ने अपना 5 साल का रिश्ता खत्म करने के बाद इंस्टाग्राम का सहारा लिया। इससे दोनों अपने रोजमर्रा की चीजें और दिल के दर्द बयां करते हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन कपल एक दूसरे के लिए जो महसूस करते हैं उसका हिंट पोस्ट में देते रहते हैं। अब मलाइका ने नया पोस्ट शेयर किया है इसमें उन्होंने जो लिखा है उसे पढ़कर फैंस का कहना है कि शायद अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा पर भरोसा नहीं था। वह उन पर शक करते थे। यही वजह है कि दोनों के रिश्ते में शादी तक बात पहुंचने के बाद भी दरार आ गई।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हो चुके हैं अलग (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा हर पल और मिनट की अपडेट अपने फैंस को देती रहती हैं। उन्होंने इस बार अपने मन में भरे जज्बात जाहिर किए हैं। हर कोई जानता है कि मलाइका अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती थीं। उन्होंने अर्जुन के साथ अपना रिश्ता पब्लिक में अनाउंस कर दिया था। इस समय कोई एक्ट्रेस ऐसा नहीं करती हैं, मलाइका के लिए अर्जुन उनका सबकुछ थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद मलाइका ने पोस्ट किया है उसमें उन्होंने बताया है कि एक इंसान को कैसे इंसान के साथ रहना चाहिए। मलाइका ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, “उन लोगों के करीब रहें जो आपको प्रेरित करते हैं, आप पर विश्वास करते हैं, आपका सपोर्ट करते हैं और आपके साथ जश्न मनाते हैं।” अब फैंस इसे डायरेक्ट अर्जुन कपूर से जोड़कर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट (Malaika Arora Instagram)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मलाइका के दिल में अर्जुन के लिए केवल अब नफरत हैं क्योंकि दोनों दोस्ती भी नहीं रखते।” दूसरे ने लिखा, “क्या वाकई मलाइका पर अर्जुन कपूर को विश्वास नहीं था? क्या इसी वजह से दोनों अलग हुए।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका तुम एक बहादुर लड़की हो आगे बढ़ो और कामयाब हो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप एक आम कपल की तरह अलग होना है।”

Updated on:
4 Dec 2024, 3:23 PM IST
Published on: