बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने ऐसी क्या बात कह दी जिससे शर्म से लाल हो जाएंगे अर्जुन कपूर

इन दिनों मलाइका अरोड़ा शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ मिलिंद सोमन और अनुषा भी बतौर जज के रूप में दिखाई देते हैं। एक एपिसोड में मिलिंद मलाइका से पूछते हैं कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं?
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2021, 1:33 PM IST
malaika.jpg
Malaika Arora Arjun Kapoor

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी फिटनेस, फैशन सेंस और बोल्डनेस के कारण खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। ४७ साल की उम्र में भी वह कई यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपनी बोल्ड फोटोज़ के कारण वह चर्चा में आ जाती हैं। हालांकि, इस बार उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती नजर आ रही हैं कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं।

दरअसल, इन दिनों मलाइका अरोड़ा शो 'इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ मिलिंद सोमन और अनुषा भी बतौर जज के रूप में दिखाई देते हैं। एक एपिसोड में मिलिंद मलाइका से पूछते हैं कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं? इस पर वह कहती हैं, 'मुझे वो लड़के काफी पसंद है जो थोड़े रफ हो। मुझे चिकने लड़के पसंद नहीं हैं। भयानक तरीके का फ्लर्ट हो। मुझे ऐसा लड़का पसंद होगा जो किस अच्‍छा कर सके।' इसके अलावा मलाइका ने बताया कि उन्हें गॉसिप न करने वाले लड़के भी पसंद हैं। मलाइका की इस पसंद को देखते हुए कहा जा सकता है कि अर्जुन कपूर उनकी बातों पर खरे उतरे हैं।

इसके बाद मलाइका अरोड़ा से पूछा गया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लास्ट मसेज क्या किया था? इस सवाल को सुनकर मलाइका शरमा गईं। फिर उन्होंने मैसज पढ़कर बताया कि उन्होंने 'आई लव यू टू' मैसेज किया था। साथ ही, उनसे पूछा गया कि ऐसा कौन सा शख्स है जो उन्हें अंदर से बाहर तक जानता है। इस पर मलाइका ने अर्जुन कपूर का नाम लिया। उन्होंने कहा, 'वो शख्स अर्जुन कपूर हैं। वो मुझे जानते हैं, मुझे समझते हैं। साथ ही परेशान भी करते हैं।'

मलाइका का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि पिछले काफी वक्त से मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पहले दोनों मीडिया के सामने अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा