बता दें कि बूम फिल्म साल २००३ में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्मों में आने से पहले कटरीना मॉडलिंग किया करती थीं। डायरेक्टर कैजाद मुस्ताद की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म बूम ऑफर कर दी। इस फिल्म के बाद कटरीना कैफ को साउथ की कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला।