बॉलीवुड

Malaika Arora को क्या मिल गया नया साथी? एक्टर के साथ डांस वायरल, लोगों ने पूछे सवाल

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का एक एक्टर के साथ वीडियो वायरल है, इसमें वो दोनों जमकर डांस करते दिख रहे हैं। क्या उन्हें मिल गया है नया साथी?
2 min read
• •
Dec 05, 2024
Malaika Arora Seen Dancing with another Actor After breakup with Arjun Kapoor

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सिंगल हैं। एक्टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद वो अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं। इसकी झलक वो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो किसी एक्टर के साथ डांस करती दिख रही हैं। इसे देख लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो

इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बेबी जॉन के ट्रेंडिंग गाने नैन मटक्का पर एक्टर के साथ डांस करती दिख रही हैं। ये एक्टर कोई और नहीं मनीष पॉल हैं। दोनों स्टार्स होटल की लॉबी में डांस करते दिख रहे हैं।

दोनों के स्टेप्स भी मैच कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनीष पॉल ने लिखा- "अब होगा हल्ला क्योंकि साथ में है मल्ला @malaikaaroraofficial आप @varundvn मेरे बेबी जॉन हैं।"

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा क्या मलाइका को नया साथी मिल गया, एक ने लिखा- बहुत शानदार। यहां देखिए वीडियो:

मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप

मलाइका के रिलेशनशिप की बात करें तो अर्जुन से ब्रेकअप के बाद उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। मगर वो इंस्टा पर अक्सर क्रिप्टिक पोस्ट करती रहती हैं। जिसे अक्सर लोग अर्जुन से जोड़ कर देख लेते हैं। हाल ही में उन्होंने एक स्टोरी शेयर की थी इसमें लिखा था- "मेरे पास इस बात की चिंता करने का समय नहीं है कि कौन मुझे पसंद नहीं करता। मैं उन लोगों से प्यार करने में बहुत व्यस्त हूँ जो मुझे प्यार करते हैं।"

Updated on:
05 Dec 2024 05:18 pm
Published on:
05 Dec 2024 05:18 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है