बॉलीवुड

क्या अर्जुन कपूर ने पूरा नहीं किया वादा? मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखी ये बात

Malaika Arora: लगता है मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड को भुला नहीं पा रही हैं। उन्होंने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में इसका हिंट दिया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2024, 12:06 PM IST
Malaika Arora Shares Cryptic Post Amid Breakup Rumours With Arjun Kapoor

Malaika Arora Cryptic Post: बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस कहलाती हैं मलाइका अरोड़ा। उनकी फिटनेस के लाखों लोग दिवाने हैं। मगर इन दिनों वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए कम पर्सनल लाइफ के लिए ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं।

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका ने एक पोस्ट किया है। उनकी ये पोस्ट अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

दरअसल, बीते कुछ समय से ये खबरें आ रही हैं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अलग हो चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर की है। इससे लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस को अर्जुन कपूर से धोखा मिला है।

मलाइका ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘स्कॉर्पियन यानी वृश्चिक राशि वाले तब गुस्सा हो जाते हैं जब लोग बहुत ज्यादा वादा करते हैं और कम ही पूरे कर पाते हैं। जबकि आप चुप रह सकते थे।’

इस स्टोरी को देखने के बाद लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका ने ये अर्जुन कपूर के लिए ही शेयर की है। हालांकि, दोनों का ब्रेकअप हुआ है या नहीं ये किसी को पता नहीं है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुई है। मगर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अर्जुन कपूर ने ही शायद उन्हें धोखा दिया है। इसलिए ये स्टोरी भी अब इंस्टाग्राम पर वायरल है।

मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर कई सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने जनता से कभी अपना रिश्ता नहीं छुपाया। हमेशा दोनों एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे। मगर 2-3 महीने से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही हैं।

Updated on:
8 Sep 2024, 12:06 PM IST
Published on: