बॉलीवुड

चटकीले-भड़कीले आउटफिट में जिम करने पहुंचीं 52 की मलाइका अरोड़ा, सलमान की एक्स भाभी हो गईं ट्रोल

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है। मलाइका जिम जाते हुए स्पॉट हुईं लेकिन यहां उनकी आउटफिट ने काफी सुर्खियां बटोरीं। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 05, 2026
Malaika Arora Trolled ( सोर्स- @tahirjasus)

Malaika Arora Trolled: बॉलीवुड की 'छैया-छैया' गर्ल मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अपने बोल्ड और बिंदाज अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। 52 की उम्र में भी मलाइका खुद को काफी अच्छे से मेंटेन करके रखती हैं। इसी बीच उनका जिम जाने का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के मलाइका की आउटफिट काफी सुर्खियां बटोर रही है।

ये भी पढ़ें

विजय की ‘तमिलनाडु’ जीत पर संदीप रेड्डी वांगा ने कही बड़ी बात, लोगों ने बदले में सुना दी खरी-खोटी

जिम करने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Trolled)

52 की मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए काफी वाहवाही लूटती हैं। इसी बीच वो कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी बन जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब मलाइका जिम करने पहुंचीं। मलाइका के वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने उन पर निशाना साधा और मजाक बनाना शुरू कर दिया।

चटकीले- भड़कीले कपड़े पहनकर जिम करने पहुंचीं (Malaika Arora Trolled)

दरअसल मलाइका अरोड़ा हाल ही में जिम करने के लिए पहुंचीं। यहां मलाइका का आउटफिट काफी चटकदार था। बस इसी को देखने के बाद लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने सवाल किया- मलाइका जिम करने के लिए जा रही हैं या फिर डिस्को में। वहीं कई यूजर्स ने मलाइका के इस वीडियो हंसने वाला इमोजी बनाया। इस वीडियो को ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर शेयर किया गया है।

बेटे अरहान को लेकर दिया था बयान

बता दें हाल ही में मलाइका अपने बेटे अरहान के निजी फैसले को लेकर दिए बयान को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके बेटे अरहान को बच्चे बिल्कुल भी नहीं चाहिए और वो बच्चे पैदा नहीं करने वाले हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा ने रिश्तों को लेकर अपने विचार साझा किए और “हमेशा साथ रहने” जैसी सोच पर खुलकर चर्चा की। इसी बातचीत में उन्होंने अपने बेटे अरहान खान के साथ शादी और बच्चों को लेकर हुई एक दिलचस्प और हैरान करने वाली बात भी बताई। मलाइका ने खुलासा किया कि अरहान फिलहाल शादी नहीं करना चाहते और न ही वे बच्चे पैदा करने के पक्ष में हैं। उन्होंने इसके पीछे अपनी मां को एक खास वजह भी बताई।


ये भी पढ़ें

ईरान-इजरायल जंग के चलते घंटों फंसी रहीं अमीषा पटेल, परेशान होकर बोलीं- ये वॉर कब तक चलेगी?
Published on:
05 May 2026 01:59 pm
Also Read
View All