बॉलीवुड

एक बेटी की मां बनना चाहती हैं मलाइका अरोड़ा, ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में किया खुलासा

47 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के मंच पर कहा है कि वह एक बेटी की मां बनना चाहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2021, 9:25 PM IST
malaika_arora_wish.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिलहाल अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरों और डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में जज के तौर पर नजर आने को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका को ये मौका शिल्पा शेट्टी के परिवार में कोरोना संक्रमण के मामलों के चलते मिला है। हालांकि मलाइका लाइमलाइट में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के मंच पर एक्ट्रेस ने इच्छा जाहिर की है कि वे एक बेटी मां बनना चाहती हैं। अगर ऐसा नहीं हो पाया, तो वह बेटी गोद लेलना चाहेंगी।

'बेटी की मां बनने के लिए गंभीरता से विचार'
47 साल की मलाइका अरोड़ा इस उम्र में भी युवा एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। मलाइका कई वर्षों तक अरबाज खान की पत्नी के रूप में रहीं। पिछले कुछ सालों से दोनों अलग हो गए हैं। दोनों के एक बेटा है जो अब 19 साल का हो चुका है। एक्ट्रेस के पास बेटा तो पहले से है ही, अब वह बेटी भी चाहती हैं। 'सुपर डांसर' के मंच पर प्रतियोगी अंशिका राजपूत के डांस से एक्ट्रेस इतन प्रभावित हुईं कि उन्हें भी बेटी की चाह होने लगी। उन्होंने कहा कि वे अब मां बनने के लिए गंभीरता से विचार कर रही हैं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें भी एक बेटी चाहिए, क्योंकि उनके आस-पास सभी लड़के हैं। वो एक बेटे की मां हैं, लेकिन उन्हें एक बेटी चाहिए, जिसके साथ वह अपना मेकअप, शूज और कपड़े शेयर कर सकें।'

'मेरी बेटी हो या गोद ले लूं'
मलाइका के दिल की बात सुनकर दूसरी जज गीता कपूर भी भावनाओं में बह गईं। गीता ने मलाइका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मलाइका आपको एक प्यारी से बेटी हो। इस पर जवाब देते हुए मलाइका बोलीं,' गीता आपके मुंह में घी-शक्कर। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी हो या फिर मैं बेटी को गोद लूं। मेरी दिल से यह ख्वाहिश है।'

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव