27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा की शादी और बच्चे को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया गर्लफ्रेंड का बीता हुआ कल

मलाइका अरोड़ा की शादी और बच्चे को लेकर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया गर्लफ्रेंड का बीता हुआ कल

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशनशिप बॉलीवुड में काफी चर्चित है। अक्सर कपल को लेकर कई बातें होती रहती हैं। हाल ही में एक्टर ने मालइका ने की शादी और बच्चे को लेकर बात की है। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बने हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 22 May 2021, 3:09 PM IST

Arjun Kapoor Break His Silence Malaika Arora Marriage

Arjun Kapoor Break His Silence Malaika Arora Marriage

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर कपल है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। दोनों को लेकर अक्सर इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर कई बातें होती रहती हैं। वहीं देखा गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका भी अपने रिश्तें पर खुलकर बात करते हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की शादी, बच्चे और अतीत को लेकर खुलकर बात की है। जिसमें उन्होंने अपनी राय रखी है।

पार्टनर का करना चाहिए सम्मान

दरअसल, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में खुलकर बात करने की कोशिश नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें अपने पार्टनर का सम्मान करना चाहिए। अर्जुन ने आगे कहा कि बीता हुआ कल है और वह भी उस स्थिति में रहे हैं। जहां उन्होंने खुद ऐसी परिस्थितियों को देखा है और बच्चों के लिए अक्सर ऐसी परिस्थितियां ठीक नहीं होती हैं क्योंकि बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद फिर साथ में नज़र आए Malaika- Arjun, वायरल हुई दोनों की तस्वीरें

रिलेशनशिप में होनी चाहिए सीमा

अर्जुन ने आगे कहा कि वह कोशिश करते हैं कि वजह एक ऐसी सीमा रखे जहां पर सम्मान हो। वह हमेशा वही करते हैं जो उनके लिए सहज होता है। अर्जुन का कहना है कि उनका करियर उनके रिश्ते पर निर्भर नहीं होता है। इसलिए एक रिलेशन में सभी को एक सीमा बनानी चाहिए।' आपको बता दें अरबाज़ से तलाक लेने के बाद से मलाइका और अर्जुन साथ में ही रह रहे हैं। अक्सर दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता है।

यह भी पढ़ें- सामने आई Malaika Arora और Arjun Kapoor की शादी की तारीख, जून में बंध सकते हैं शादी के बंधन में !

अर्जुन कपूर के अपकमिंग फिल्म्स

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'भूत पुलिस' में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ समय पहले सैफ और अर्जुन संग करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा भी हिमाचल गई थीं। जहां चारों की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आई थी। इस दौरान मलाइका और अर्जुन को भी हिमाचल की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया है। साथ ही अर्जुन कपूर जल्द ही 'विलेन 2' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया भी नज़र आने वाली हैं।