मुंबई। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्फ्यू लगा हुआ है। फिल्मों की शूटिंग सहित अधिकतर गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने डॉगी के साथ वॉक पर निकलीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक हॉफ स्लीव टी—शर्ट और शॉर्ट्स में नजर आईं। बंधे हुए सिर के बाल और एक हाथ में मोबाइल लिए एक्ट्रेस डॉगी के पीछे—पीछे चलती नजर आईंं। एक्ट्रेस को अपने अर्पाटमेंट के बाहर डॉगी के साथ आते—जाते फोटोग्राफर्स ने क्लिक किया।