गौरतलब है कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने कोविड-19 के लिए भी योगासन बताए थे। इसका एक वीडियो भी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इससे पहले अभिनेता वरुण धवन ने भी मलाइका को उनके योगासन के लिए धन्यवाद दिया था। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में वरुण वरुण कोविड-19 पॉजिटिव आ गए थे। जब वे क्वारंटीन होकर स्वस्थ होकर लौटे, तो उन्होंने बताया कि मलाइका अरोड़ा के योगा वीडियो की मदद से उन्हें कोविड से लड़ने में मदद मिली।