बॉलीवुड

बड़े ही खास अंदाज में Malaika Arora ने अर्जुन कपूर को विश किया Valentine’s Day, शेयर की खास फोटो

वेलेंटाइन्स डे ( Valentine's Day ) पर रोमांटिक हुए बॉलीवुड सेलेब्स एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने खास अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को किया विश

2 min read
Feb 14, 2021
Malaika Arora Wishes Arjun Kapoor On Valentines Day

नई दिल्ली। आज सभी कपल वैलंटाइन्स डे ( Valentine's Day ) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं। सभी अपने-अपने पार्टनर्स से खास अंदाज में अपने प्यार का इज़हार कर रहे हैं। इस रेस में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) भी सबसे आगे हैं। वैलंटाइन्स डे के खास मौके पर मलाइका ने अपने लवर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) के लिए एक प्यारा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है लेकिन एक अलग अंदाज में ।

दरअसल, मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम ( Malaika Arora Instagram Story ) की स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में अर्जुन कपूर तो नहीं लेकिन उनकी टी-शर्ट जरूर नज़र आ रही है। अर्जुन की टी-शर्ट पर एक खास मैसेज लिखा हुआ है। जिसमें लिखा है 'लव इज इन द एयर।' आप देख सकते हैं तस्वीर में अर्जुन की पीठ ही दिखाई दे रही है। आपको बात दें मलाइका और अर्जुन काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अरबाज़ संग तलाक होने के बाद मलाइका ने पब्लिकली अपने प्यार का इज़हार कर दिया था। आए दिन दोनों की शादी की खबरें सामने आती ही रहती हैं।

हाल ही में कपल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसकी वजह से दोनों इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वीडियो में पैपराजी अर्जुन-मलाइका को कैप्चर करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अर्जुन मलाइका के लिए गेट खोलते हुए दिखाई दिए। उनका यह अंदाज सभी को बहुत पसंद आया। हाल ही में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora ) की पार्टी में अर्जुन मलाइका के बेटे अरहान खान ( Arhaan Khan ) संग भी स्पॉट हुए थे।

Published on:
14 Feb 2021 11:01 am
Also Read
View All