दरअसल, आदित्य ने पत्नी श्वेता संग 'किस डे' पर लिपलॉक करते हुए कि फोटो को शेयर किया था। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में आदित्य ने लिखा कि "हैप्पी किस डे! जिंदगी बहुत छोटी सी है। इसलिए किसी को प्यार करने के लिए ढूंढे और फिर किस ले और किस दें।" आदित्य का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया। सभी कमेंट कर कपल को बधाई देते हुए नज़र आए। इस बीच कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ( Bharti Singh ) ने कमेंट कर आदित्य और श्वेता के खूब मजे लिए। भारती ने कमेंट करता हुए पूछा कि 'कौन है ये लड़की?' इस कमेंट को पढ़ने के बाद यूजर्स भी कपल को छेड़ते हुए दिखाई दिए।