बॉलीवुड

‘वो मेरी जिंदगी का जरूरी हिस्सा हैं’, अर्जुन कपूर को लेकर मलाइका अरोड़ा का बयान आया सामने

Malaika Arora: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया, इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, लेकिन दोनों ने कभी भी एक दूसरे पर आरोप नहीं लगाया।
2 min read
Jan 30, 2026
Malaika Arora-Arjun Kapoor Update
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा की पुरानी फोटो (इमेज सोर्स: जूम टीवी)

Malaika Arora-Arjun Kapoor Update: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भले ही अब अलग राहों पर चल रहे हों, लेकिन उनके रिश्ते की मैच्योरिटी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान उन्हें खास बनाता है। छह साल तक चले इस रिश्ते के बाद भी दोनों ने कभी एक-दूसरे पर उंगली नहीं उठाई। हाल ही में मलाइका ने ‘प्रेजेंट’ में जीने की सोच पर खुलकर बात करते हुए अर्जुन को अपनी जिंदगी का बहुत जरूरी हिस्सा बताया।

अर्जुन कपूर को लेकर क्या बोलीं मलाइका?

मलाइका ने ‘द नम्रता जकारिया’ शो में कहा कि में गुस्सा, दुख और परेशानी हर किसी के साथ किसी न किसी दौर में होती है। यह इंसानों के लिए सामान्य है। जैसे-जैसे समय बीतता है, ये सब ठीक भी हो जाता है, यह बात भले ही पुरानी लगे, लेकिन सच है।

उन्होंने बताया कि अर्जुन कपूर ने उनके रिश्ते और उनके बीच जो भी हुआ, उसकी इज्जत की। अर्जुन को लेकर मलाइका ने कहा- 'वो मेरी जिंदगी का जरूरी हिस्सा हैं और आज भी उनके लिए जरूरी हैं।'

मलाइका ने यह भी कहा कि वे अपने बीते हुए रिश्ते या आने वाले समय के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं, क्योंकि इसके बारे में पहले ही बहुत कुछ लिखा और कहा जा चुका है। मीडिया में भी इस पर काफी चर्चा हो चुकी है।

मलाइका के साथ हर वक्त खड़े नजर आए अर्जुन

बता दें एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा करीब 6 साल तक साथ रहे। साल 2024 में दोनों अलग हो गए, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने कभी एक-दूसरे के बारे में कोई गलत बात नहीं कही। मलाइका के पिता के सुसाइड वाले मुश्किल समय में भी अर्जुन उनके साथ खड़े नजर आए। इससे साफ होता है कि रिश्ता खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं। जब मलाइका अर्जुन को डेट कर रही थीं, तब उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, क्योंकि लोग उन्हें अपने से छोटे शख्स के साथ रिश्ते में रहने पर ताने मारते थे। लेकिन मलाइका ने हमेशा अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी और अपने फैसलों पर डटी रहीं। कुल मिलाकर, दोनों का रिश्ता भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान आज भी है।