एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक्ट्रेस की फिटनेस साफ देखने को मिल ही हैं। देखें ये तस्वीरें।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को कुछ समय पहले मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। मलाइका के इस लुक में उनकी फिटनेस साफ दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर मलाइका की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
मलाइका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका लुक खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।
लेटेस्ट तस्वीरों में मलाइका स्पोर्ट्स ब्रा, रिप्ड जींस के साथ ऑरेंज कलर का ओवरकोट पहने हुए बेहद ही ग्लैमरस लग रही थीं।
कोरोना को ध्यान में रखते हुए मलाइका ने चेहरे पर मास्क भी पहना हुआ है।
मलाइका अरोड़ा का वैसे तो हर लुक लोगों का कमाल का होता है, लेकिन इस लुक में मलाइका की फिटनेस उनको और भी खूबसूरत बना रही है।
लुक को परफेक्ट बनाने के लिए मलाइका ने बन बनाया हुआ है।
मलाइका अपने लुक के साथ अपनी शानदार बॉडी को फ्लॉन्ट करती हुईं नज़र आ रही हैं।
वैसे इस दौरान मलाइका अरोड़ा अकेले नज़र आईं।
आपको बता दें मलाइका अरोड़ा इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
मीडिया को देख मलाइका उन्हें बाय कहते हुए भी दिखाई दीं।
आपको बता दें जल्द ही मलाइका अरोड़ा 'सुपर मॉडल 2' में नज़र आएंगी।