Mamta Kulkarni News: ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। एक्ट्रेस के साथ क्यों किया गया ऐसा चलिए आपको बताते हैं।
Mamta Kulkarni Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। महाकुंभ 2025 में उन्होंने ये पदवी स्वीकार की थी। एक्ट्रेस के साथ क्यों किया गया ऐसा चलिए आपको बताते हैं।
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को 7 दिन पहले ही महामंडलेश्वर बनाया गया था। इसके बाद उन्हें नया नाम ममता नंद गिरी भी दिया गया। लेकिन उनके महामंडलेश्वर बनने के बाद से ही विवाद होता रहा।
अब खबर आई है कि उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है। उन्होंने बताया कि अखाड़े के नियमों का उल्लंघन करने के लिए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्च ये पद और ममता को महामंडलेश्वर के पद से हटाया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा और जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान किया जाएगा। आपको बता दें कि दोनों को किन्नर अखाड़े से निष्कासित भी कर दिया गया है।
ममता कुलकर्णी को जब से ये पदवी मिली थी तभी से ही सवाल किए जा रहे थे कि एक स्त्री को इस अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। महाकुंभ 2025 में अपना पिंडदान करने के बाद एक्ट्रेस ने संन्यास लिया था।
मगर वही हुआ जिसका डर था। ममता को इस पदवी से हटा दिया गया। अब ममता कुलकर्णी आगे क्या करेंगी, अभी तक इसकी कोई अपडेट सामने नहीं आई है।