
Mandakini on 80s Male Dominated Bollywood: बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से मशहूर हो गए, लेकिन मंदाकिनी को जो स्टारडम मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। बता दें कि फिल्मों में आने से पहले मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ और उन्होंने 1985 में फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ राजीव कपूर थे। दोनों की ही ये डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में उनकी खूबसूरती ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी और वे बहुत जल्द हर घर में जानी-पहचानी हस्ती बन गईं। फिर भी, उनका जादू उन्हें पुरुष-प्रधान फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाइयों से नहीं बचा सका। कई बार उन्हें सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया गया क्योंकि कोई हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता था।
कुछ साल पहले एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मंदाकिनी ने 1980 के दशक के बॉलीवुड के कामकाज के तरीकों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कम फीस और इंडस्ट्री में पुरुषों के दबदबे के बारे में बताया।
इस पुराने इंटरव्यू में मंदाकिनी ने कहा, "वो दौर ऐसा था जब हीरो ही तय करते थे कि किसके साथ काम करना है और किसके साथ नहीं। एक ऐसा दौर भी था, जब अगर उन्हें कोई लड़की पसंद नहीं आती थी, तो वे कह देते थे- 'नहीं, इसे मत लो। किसी और को ले लो'।" मंदाकिनी ने बताया कि पैसों की वजह से उन्हें एक रोल गंवाना पड़ा था।
इसके आगे मंदाकिनी ने आगे बताया कि उस समय एक पूरी फिल्म के लिए किसी अभिनेत्री को ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये दिए जाते थे। उन दिनों यही सबसे बड़ी रकम हुआ करती थी। मगर उनके साथ कुछ लगा हुआ उन्होंने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया, "किसी ने मुझे एक फिल्म की कहानी सुनाई और मैंने उसे स्वीकार कर लिया। लेकिन 2-3 दिनों के अंदर ही, उन्होंने किसी और अभिनेत्री के साथ उस फिल्म की घोषणा कर दी।"
जब उन्होंने अपने मैनेजर से प्रोजेक्ट हाथ से निकल जाने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए 1 लाख रुपये मांगे थे, जबकि फिल्म बनाने वालों को कोई दूसरी अभिनेत्री सिर्फ 75 हजार रुपये में मिल गई। अभिनेत्री ने बताया कि उनके दौर में ये सब बातें बहुत आम थीं, और उन्होंने खुद इन चीजों का अनुभव किया था।
इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि निर्देशक अभिनेत्रियों की ज्यादा परवाह नहीं करते थे। वे अक्सर अभिनेत्रियों को फिल्म में 2-3 गाने करने के लिए तो ले लेते थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें बदलने का विकल्प भी खुला रखते थे।
साल 2022 में मंदाकिनी ',मां ओ मां' नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। इसमें वह अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखीं।