बॉलीवुड

पोर्न साइट्स पर Mandana Karimi की आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं अपलोड, एक्ट्रेस ने दी सफाई

'बिग बॉस 9' ( Bigg Boos 9 ) में दिखी ईरानी मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी पोर्न साइट्स पर मंदाना की आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं अपलोड एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2020, 2:31 AM IST
पोर्न साइट्स पर Mandana Karimi की आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं अपलोड, एक्ट्रेस ने दी सफाई
पोर्न साइट्स पर Mandana Karimi की आपत्तिजनक तस्वीरें हुईं अपलोड, एक्ट्रेस ने दी सफाई

मुंबई। अश्लील वेबसाइट्स पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स के फोटोज और वीडियोज जाना आम बात है। हालांकि अधिकांश मामलों में लम्बे समय तक पता ही नहीं चलता है कि लोगों की इमेज को खराब किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ( Mandana Karimi ) के साथ हो गया है। एक्ट्रेस की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अश्लील साइट्स पर अपलोड कर दी गई हैं।

सोशल मीडिया पर किया शेयर

अपलोड की गई तस्वीरों के टाइटल में कहा गया है कि ये तस्वीरें उनके बिग बॉस में आने से पहले की हैं। मंदाना ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लोगों से अपलोड करने वालों के खिलाफ खड़े होने और तस्वीरों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

'चरित्र से खेलना कितना अफसोसजनक'

मंदाना ने कैप्शन में लिखा,'ऐसी इनसल्ट देखना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। कई साइट्स पर इस इमेज को मेरे नाम से अपलोड किया गया है। एक इंसान के चरित्र से खेलना कितना अफसोसजनक है। कभी कभार आपको मेरी ऐसी फोटोज देखने को मिल सकती हैं जो मेरे कल्चर यानी की ईरान के हिसाब से सही नहीं है। लेकिन मंदाना करीमी एक ईरानी लड़की है जिसका लक्ष्य कला है। मेरा मकसद अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में मेरे परिवार की जड़ों और व्यक्तित्व के साथ जाने का है। मैं ऐसे संसार में कभी नहीं जाउंगी जैसा देखा जा रहा है।

उन्होंने आगे लिखा,' ये मेरी तरफ से एक तरह का स्पष्टीकरण है। ये केवल उन लोगों के लिए है जिनके मित्र होंगे और मैं जानती हूं कि उनके लिए यह जानना जरूरी है कि ये किसने किया है। मैं मंदाना करीमी एक सच्ची ईरानी लड़की हूं जिसे अपने आप पॉवर पर गर्व है और जिसे कला के साथ देखा जाता है।'

बिकिनी वीडियो पर मचा था बवाल

मंदाना रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर प्रतिभागी नजर आई थीं। उन्हें 'क्या कूल हैं हम 3', 'मैं और चार्ल्स' और 'भाग जॉनी' जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। पिछले माह उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कोका कोला' के प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इससे पहले रमजान के महीने में बिकिनी वीडियो शेयर करने पर भी उन्हें ट्रोल किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन