Mandana Karimi Trolled For Leaving India Statement: ईरानी अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में भारत छोड़ने का बयान दिया है। इसी के बाद लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरु कर दिया।
Mandana Karimi Trolled For Leaving India Statement: ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार वजह उनका भारत छोड़ने को लेकर दिया गया बयान है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। 'भारत ने मुझे धोखा दिया' जैसी टिप्पणी के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने उन्हें खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।
हाल ही में 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू में मंदाना ने संकेत दिया कि वो भारत छोड़ने की तैयारी में हैं और परिस्थितियां अनुकूल होने पर ईरान लौट सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब यहां अपनी बात रखने में असहजता महसूस होती है।
उनके इस बयान के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उन्हें सीधे तौर पर देश छोड़ने की सलाह दे डाली। कुछ ने आरोप लगाया कि वह पहले भी संवेदनशील मुद्दों पर सरकार के खिलाफ मुखर रही हैं।
ट्रोल्स ने पुराने विवादों को भी हवा दी। कुछ यूजर्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनके रुख को याद दिलाते हुए कहा कि अभिनेत्री उस समय भी सरकारी फैसलों की आलोचना करती नजर आई थीं। वहीं कुछ ने उन पर पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाने का आरोप लगाया।
एक यूजर ने मंदाना के बयान को सुनने के बाद वीडियो पर कमेटं किया कि जल्दी जाओ इंडिया से। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ये महिला ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारती. सरकार का खुलकर विरोध कर रही थी। कई लोगों ने तो मंदाना पर पाकिस्तान का समर्थन करने का भी आरोप लगाया।
हालांकि, मंदाना ने इन आरोपों पर फिलहाल कोई सीधा जवाब नहीं दिया है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि अभिनेत्री अपने विचारों को लेकर हमेशा स्पष्ट रही हैं और वह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में विश्वास रखती हैं।
तेहरान में जन्मीं मंदाना ने कम उम्र में भारत का रुख किया था। मॉडलिंग से शुरुआत कर उन्होंने धीरे-धीरे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। वो 'भाग जॉनी', 'मैं और चार्ल्स' और 'क्या कूल हैं हम 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
रियलिटी शो की दुनिया में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 'बिग बॉस 9' में हिस्सा लेने के बाद वो कंगना रनौत के शो लॉक अप का भी हिस्सा रह चुकी हैं।