बॉलीवुड

मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में दिखा बॉलीवुड का दर्द, सलीम खान-अमिताभ बच्चन की झप्पी का वीडियो वायरल

Amitabh Bachchan And Salim Khan: अभिनेता मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन और सलीम खान भी पहुंचे। यहां से दोनों की मुलाकात का भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2025, 5:12 PM IST
Amitabh Bachchan And Salim Khan
मनोज कुमार के अंतिम दर्शन करने पहुंचे अमिताभ बच्चन और सलीम खान।

Amitabh Bachchan And Salim Khan: आज जुहू शमशान घाट पर हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया गया। राजकीय सम्मान के साथ फूलों से सजी वैन में उन्हें शमशान घाट लाया गया, जहां उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि दी।

अंतिम विदाई देन पहुंचे कई सितारे 

मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए कई बड़े सितारे श्मशान घाट पहुंचे इनमें अमिताभ बच्चन और सलीम खान भी शामिल हैं। यहीं से उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें अमिताभ बच्चन और सलीम खान को गले मिलते देखा गया।

सलीम खान और अमिताभ बच्चन

अंतिम संस्कार के बाद जब सलीम खान बाहर निकल रहे थे, तब अमिताभ ने उन्हें रोककर हालचाल लिया। उन्होंने सलीम खान का हाथ थामा और साथ चलने लगे। उसी दौरान दोनों गले मिले, वहीं अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें गले लगाया। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्में जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन को लिखने वाले सलीम-जावेद ही थे। जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अमिताभ का "एंग्री यंग मैन" लुक उन्होंने 'बॉम्बे टू गोवा' में देखा और 'जंजीर' में उन्हें लेने की सिफारिश की। फिल्म 'जंजीर' ने ही अमिताभ के करियर को असली उड़ान दी।

मनोज कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

मनोज कुमार, जिन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है, उन्हें आज राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे अरबाज खान ने अपने पिता के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से विदाई दी। मनोज कुमार का जाना सिने जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। 

Updated on:
5 Apr 2025, 5:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’