हाल ही में एक इंटरव्यू में फेमस राइटर सलीम खान ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा-“एक दिन जावेद अख्तर ने कहा कि वो अलग होना चाहता है। मैं हैरान रह गया। मैंने सोचा मैंने शायद ठीक से सुना नहीं। लेकिन उसने दोहराया कि वो अलग होना चाहता है। तब मैंने कहा- 'तुमने इस पर सोच-विचार किया होगा।' उसने कहा, 'हां, मैं काफी समय से सोच रहा था।’”