बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के बुरे वक्त में मनोज कुमार ने दिया साथ, ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ में कास्ट कर बदली बिग बी की किस्मत

आज दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिन है। मनोज कुमार जितने अच्छे अभिनेता थे। उतने ही अच्छे वो एक इंसान भी थे। उनके जन्मदिन पर जानिए कैसे अभिनेता अमिताभ बच्चन के बुरे दिनों में मनोज कुमार ने दिया था साथ
2 min read
Manoj Kumar Helped Amitabh Bahchan In His Worst Time Known About It
Manoj Kumar Helped Amitabh Bahchan In His Worst Time Known About It

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज जन्मदिन है। मनोज कुमार सिनेमा जगत में देशभक्ति से लेकर लबरेज़ फिल्में बनाने के लिए जाने जाते थे। मनोज कुमार ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया। अभिनेता ने फिल्म फैशन से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। मनोज कुमार की ये फिल्म उनकी फेवरेट फिल्म्स में से एक है। मनोज कुमार जितने अच्छे अभिनेता थे। उतने ही अच्छे वो एक इंसान भी थे। आज मनोज कुमार के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

फिल्में फ्लॉप होने के चलते मुंबई छोड़कर जा रहे थे अमिताभ बच्चन

मनोज कुमार के जन्मदिन पर हम आपको अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक वाकया बताते हैं। मनोज कुमार की अधिकतर फिल्मों में उनका भारत ही था। जिसकी वजह से लोग उन्हें भारत कुमार के नाम से ही पुकारने लगे थे। एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में मनोज कुमार ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को लेकर एक किस्सा बताया था। मनोज कुमार ने बताया था कि अमिताभ बच्चन जब अपने फिल्मी करियर में लगातार फेल हो रहे थे। तब वह मुंबई छोड़कर अपने माता-पिता के पास वापस दिल्ली जाने का मन बना चुके थे। फिर वो अमिताभ बच्चन के पास गए और उन्हें फिल्म रोटी,कपड़ा और मकान में काम करने का मौका दिया।

मनोज कुमार को था अमिताभ बच्चन पर पूरा भरोसा

मनोज कुमार ने आगे कहा कि जब लोग अमिताभ बच्चन को उनकी नाकामयाबी की वजह से कोस रहे थे। उन्हें तभी भी अमिताभ बच्चन पर पूरा भरोसा था कि वो एक दिन बड़े स्टार बनेंगे। मनोज कुमार ने फिल्म रोटी,कपड़ा और मकान का निर्देशन भी किया था। यही नहीं मनोज कुमार ने अभिनेता दिलीप कुमार और सायरा बानो को भी फिल्म पूरब और पश्चिम में काम करने के लिए खूब मनाया था। जिसके बाद उन्होंने फिल्म क्रांति में भी दिलीप साहब को कास्ट किया।

नेताओं संग थे अच्छे सबंधं

मनोज कुमार से जब पूछा गया कि उन्हें फिल्म की प्रेरणा कह मिलती है? तो अभिनेता ने बताया था कि उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से उनकी फिल्म के लिए प्रेरणा मिली। जिन्होंने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। मनोज कुमार के तमाम नेताओं संग अच्छे सबंधं थे। इंदिरा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को भी मनोज कुमार की फिल्में काफी पसंद आती थी। आपको बता दें मनोज कुमार ने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में भी काम किया था। इस फिल्म आज भी लोगों का काफी पसंद आती है।

Published on:
24 Jul 2021 11:32 am