मुंबईPublished: Jul 24, 2019 10:07:43 am
भूप सिंह
मनोज कुमार के जीवन से जुड़े कुछ किस्से..., ऐसे बने 'भारत कुमार'...
बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'भारत कुमार' के नाम मशहूर अभिनेता मनोज कुमार (manoj kumar) 24 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मनोज कुमार (manoj kumar) यानी 'भारत कुमार' अपने जमाने के हिट एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें उनकी जानदार परफॉर्मेंस के लिए ही नहीं बल्कि बड़े दिल के लिए भी जाना जाता है। लेकिन एक ऐसा समय भी था जब खुद मनोज कुमार (manoj kumar) को किसी की मदद की जरूरत थी। उस समय किसी ने उनकी मदद नहीं की। ऐसे में एक्ट्रेस नंदा (nanda) आगे आई थीं और मनोज को सहारा दिया था।